Home » लेटेस्ट न्यूज़ » मालवीय नगर अग्निकांड के बाद हरिद्वार में अग्नि सुरक्षा अभियान तेज 28 प्रतिष्ठानों की जांच, 16 में मिली खामियां

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद हरिद्वार में अग्नि सुरक्षा अभियान तेज 28 प्रतिष्ठानों की जांच, 16 में मिली खामियां

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

हरिद्वार, 04 जून। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद हरिद्वार जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की सघन जांच शुरू कर दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

होटल, मॉल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल जांच के दायरे में

 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने बताया कि जनपद के सभी होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, सिनेमा हॉल, विवाह एवं बैंक्वेट हॉल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जा रहा है।

 

16 प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की कमी

अभियान के तहत अब तक कुल 28 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 16 प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई। वहीं 6 प्रतिष्ठानों में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की व्यवस्था नहीं मिली, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

 

सुधार नहीं करने पर होगी सीलिंग और चालान की कार्रवाई

अग्निशमन विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में सुधार नहीं होने पर चालान, सीलिंग सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

जनता और व्यापारियों से सहयोग की अपील

 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जनपदवासियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अग्नि सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना और जानमाल की हानि को रोका जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स