रिपोर्ट सलमान खान
भगवानपुर, हरिद्वार | 04 जून 2026
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा गौकशी में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौकशी के एक मामले में पिछले दो माह से फरार चल रही एक वांछित महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गौकशी करने वालों एवं ऐसे मामलों में वांछित आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 4 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरचन्दी निवासी महिला आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपित महिला उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपित
एक महिला निवासी ग्राम सिरचन्दी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक बालाराम जोशी
कांस्टेबल संजीव यादव
महिला कांस्टेबल मनीषा
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गौकशी से जुड़े मामलों में फरार आरोपितों की तलाश और गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।




