Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान. भगवानपुर, हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 49 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सरकारी अस्पताल जोहड़ के पास सिकंदरपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 49 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र पुत्र शान्तु निवासी ग्राम सिरचन्दी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब, स्मैक, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

बरामदगी:

 

49 अदद टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब

 

 

पुलिस टीम:

 

कांस्टेबल परम सिंह

 

कांस्टेबल रमेश चौहान

 

 

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी प्रहार माना जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स