लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हर की पैड़ी पर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार

हर की पैड़ी पर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

हरिद्वार, (अशरफ खान )8 जून 2026। हर की पैड़ी क्षेत्र में महिलाओं से अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार झांसी (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह अपनी बहनों के साथ पिछले कुछ दिनों से हर सुबह हर की पैड़ी पर पूजा करने आती हैं। महिला का आरोप है कि रवि चौहान नामक व्यक्ति लगातार उन्हें परेशान करता था और आए दिन अभद्र टिप्पणियां करता रहता था।

 

सोमवार को कथित तौर पर आरोपी द्वारा दोबारा अपशब्द कहे जाने पर महिलाओं ने विरोध किया और उसे पुलिस चौकी चलने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

 

महिलाओं से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 74 और 79 में मुकदमा दर्ज किया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स