लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार: अशोभनीय गतिविधियों के खिलाफ सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, 5 महिलाएं हिरासत में

हरिद्वार: अशोभनीय गतिविधियों के खिलाफ सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, 5 महिलाएं हिरासत में

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान

हरिद्वार, 8 जून। थाना सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सार्वजनिक स्थानों पर कथित अशोभनीय हरकतें करने के आरोप में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र स्थित राठौर प्लाजा होटल के सामने कुछ महिलाओं द्वारा राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के सामने आपत्तिजनक गतिविधियां किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान कुछ महिलाएं आपत्तिजनक हरकतें करती हुई पाई गईं, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 228/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक शालीनता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

 

– अजय शाह, थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल

– प्रवीण बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक

– महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी

– अन्य पुलिस कर्मचारीगण

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा अवांछित गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स