लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » क्षेत्राधिकारी संजय चौहान के नेतृत्व में 230 प्रशिक्षु आरक्षियों ने ली नशामुक्त भारत की शपथ

क्षेत्राधिकारी संजय चौहान के नेतृत्व में 230 प्रशिक्षु आरक्षियों ने ली नशामुक्त भारत की शपथ

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान

हरिद्वार, 9 जून। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के द्विवार्षिक आयोजन के अवसर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) हरिद्वार द्वारा 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें 230 नवनियुक्त प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता एवं नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता तथा देश की अखंडता को मजबूत बनाने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गुजरात में स्थित विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के महत्व से भी अवगत कराया गया।

 

क्षेत्राधिकारी संजय चौहान एवं अन्य अधिकारियों ने प्रशिक्षु जवानों को राष्ट्र प्रथम और कर्तव्य सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाते हुए नशे के दुष्प्रभावों, नशा तस्करी की रोकथाम तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।

 

एएनटीएफ टीम द्वारा सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को नशामुक्त भारत निर्माण की शपथ दिलाई गई तथा नशे से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के लिए संचालित मानस पोर्टल 1933 के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

 

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ऑप्स/ज्वालापुर संजय चौहान, एएनटीएफ टीम, प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण, प्रशिक्षकगण एवं 230 प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे।

 

एएनटीएफ टीम में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार, उपनिरीक्षक एल.एस. बुटोला, हेड कांस्टेबल सुनील, हेड कांस्टेबल मुकेश, महिला कांस्टेबल दीपा एवं महिला कांस्टेबल चांदनी शामिल रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स