लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » लक्सर क्षेत्र के ग्राम दरगापुर में स्थित देवभूमि पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के छात्रों ने 2025-26 परीक्षा परिणाम मे लहराया परचम विद्यालय प्रबंधन ने जताई खुशी

लक्सर क्षेत्र के ग्राम दरगापुर में स्थित देवभूमि पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के छात्रों ने 2025-26 परीक्षा परिणाम मे लहराया परचम विद्यालय प्रबंधन ने जताई खुशी

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

 

 रिपोर्ट नसीम अंसारी

हरिद्वार/ लक्सर क्षेत्र के ग्राम दरगापुर स्थित देवभूमि पब्लिक जूनियर हाई स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई मिसाल कायम कर रहा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि उनके स्कूल में शिक्षा को केवल व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा का माध्यम माना जाता है। विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणाम बेहद उत्साहजनक रहे हैं। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है। कि विद्यालय लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले करीब 40 से 45 बच्चे गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं। ऐसे बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से उनकी फीस पूरी तरह माफ की जाती है। इतना ही नहीं, बच्चों को निशुल्क स्कूल ड्रेस भी उपलब्ध कराई जाती है। ताकि किसी भी छात्र को आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न होना पड़े। विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। और समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। इसी सोच के साथ विद्यालय लगातार सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अनुशासन संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों की भी जानकारी दी जाती है। ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को आधुनिक तरीके से पढ़ाया जाता है। समय-समय पर बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों का मूल्यांकन भी किया जाता है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में लगातार सुधार हो सके।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है। कि ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। गांव के बच्चों को शहरों जैसी शिक्षा मिले इसके लिए विद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है। अभिभावकों ने भी विद्यालय की कार्यप्रणाली की सराहना की। उनका कहना है। कि स्कूल प्रबंधन गरीब बच्चों की मदद कर सराहनीय कार्य कर रहा है। इससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। और उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि आने वाले समय में भी बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे। उनका उद्देश्य क्षेत्र के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा प्रदान करना है।

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा देवभूमि पब्लिक जूनियर हाई स्कूल आज अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। विद्यालय की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स