रिपोर्ट अशरफ खान
मंगलौर, हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देहात क्षेत्रों में समय और स्थान बदल-बदलकर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
11 जून 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तोहिद पुत्र रहीश निवासी ग्राम गाधारौणा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अदद चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल दिनेश चौहान एवं कांस्टेबल रघुवीर सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।




