रिपोर्ट शोएब राणा
हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 12/13 जून 2026 की रात गश्त के दौरान सर्वानंद घाट पार्किंग के पीछे झुग्गी बस्ती के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर बैग लेकर भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 1.966 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रमोद साहनी पुत्र रामबिलास साहनी निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला, कांवली रोड, देहरादून (वर्तमान पता बंगाली बस्ती, मोतीचूर, रायवाला, देहरादून) बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी: 1.966 किलोग्राम अवैध गांजा
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उपनिरीक्षक नवीन नेगी, कांस्टेबल संदीप रावत एवं कांस्टेबल पवनीश कवि।




