लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिलेगा FoSTaC प्रशिक्षण, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा पर जोर

हरिद्वार में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिलेगा FoSTaC प्रशिक्षण, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा पर जोर

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

हरिद्वार, 13 जून 2026। जनपद में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के FoSTaC (Food Safety Training & Certification) कार्यक्रम के तहत करीब 750 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने बताया कि 9, 10 और 11 जून को हरिद्वार क्षेत्र में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में फूड वेंडर्स ने भाग लिया। अभियान के अगले चरण में 13 से 15 जून तक विभिन्न स्थानों पर शेष विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक बैच में लगभग 50-50 फूड वेंडर्स को शामिल किया जा रहा है। उन्हें खाद्य स्वच्छता, सुरक्षित भोजन निर्माण, व्यक्तिगत साफ-सफाई, ग्राहक सुरक्षा, स्वच्छ जल के उपयोग, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छ बर्तनों के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

 

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत खाद्य व्यवसाय के लिए पंजीकरण और लाइसेंस की अनिवार्यता सहित विभिन्न नियमों की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि सभी विक्रेता निर्धारित मानकों का पालन कर सकें।

 

अधिकारियों के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार बनाना है। इससे खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ खाद्य कारोबार में गुणवत्ता और विश्वास भी बढ़ेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स