रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार, 13 जून 2026। निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के तहत घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इसी क्रम में बीएलओ श्रीमती कविता पाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के आवास पहुंचीं, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसपी का गणना प्रपत्र भरवाया।
इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने के लिए सभी नागरिक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें तथा बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान बीएलओ श्रीमती कविता पाल, सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल तथा स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. संतोष कुमार चमोला भी मौजूद रहे।
जनपद प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान मतदाता सूची के शुद्धीकरण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




