लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 12 जून 2026 को क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग के दौरान दीप स्कूल के पास घेर बहादराबाद क्षेत्र से एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की कुल 48 क्वार्टर और 2 हाफ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू चौहान पुत्र स्वर्गीय लोतीराम, निवासी दीप पब्लिक स्कूल के पास, कस्बा बहादराबाद, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स