लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट असरफ खान

हरिद्वार, 13 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने 54 पाउच मसालेदार देशी शराब (माल्टा मार्का) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लिंक रोड, हाईवे, चक रोड तथा गांव-कस्बों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान शनिवार को फेरूपुर तिराहे पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 54 पाउच मसालेदार देशी शराब बरामद हुई।

 

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान अंकित पुत्र रमेश चंद्र, निवासी ग्राम फेरूपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पथरी में मु0अ0सं0-290/2026 के तहत आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स