लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कुंभ तैयारियों की कसौटी बनी व्यवस्थाएं

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कुंभ तैयारियों की कसौटी बनी व्यवस्थाएं

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार, 15 जून। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान मेला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण कर आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को परखा।

मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मेला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ मेला नियंत्रण भवन स्थित केंद्रीयकृत नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीआर टावर से हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ के दबाव और यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी नेटवर्क, भीड़ निगरानी प्रणाली, यातायात नियंत्रण तंत्र और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय व्यवस्था की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित प्रमुख स्नान पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर भी हैं। इन आयोजनों के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता का परीक्षण किया जा रहा है, जिससे भविष्य की चुनौतियों का आकलन कर प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।

उन्होंने बताया कि मेला प्रशासन स्नान पर्वों के दौरान प्राप्त आंकड़ों और अनुभवों का विस्तृत विश्लेषण कर रहा है। विशेष रूप से यह अध्ययन किया जा रहा है कि किन स्थानों और समय पर सर्वाधिक भीड़ का दबाव बनता है, श्रद्धालुओं की आवाजाही के प्रमुख मार्ग कौन से हैं तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रतिक्रिया समय को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है।

 

श्रीमती सोनिका ने कहा कि आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली, रियल टाइम क्राउड एनालिटिक्स, बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वित संचालन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक बड़े स्नान पर्व से प्राप्त फीडबैक को योजनाओं में शामिल कर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला विश्व के सबसे विशाल आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा निर्बाध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से लगातार समीक्षा और मूल्यांकन कर आगामी कुंभ मेले के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

 

निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर पुलिस अधीक्षक (संचार) विपिन कुमार सहित मेला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स