लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब की टीम ने जिला पंचायत सदस्य जयंत चौहान को किया सम्मानित, क्षेत्रीय विकास एवं पत्रकारिता पर हुई चर्चा

हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब की टीम ने जिला पंचायत सदस्य जयंत चौहान को किया सम्मानित, क्षेत्रीय विकास एवं पत्रकारिता पर हुई चर्चा

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट शोएब राणा

हरिद्वार।प्रेस क्लब ग्रामीण की टीम ने क्षेत्र के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी जयंत चौहान को सम्मानित कर उनके जनहित, सामाजिक एवं विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रेस क्लब ग्रामीण के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान जयंत चौहान ने प्रेस क्लब ग्रामीण की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ग्रामीण क्षेत्र की आवाज बनकर समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे आमजन की समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंच रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उजागर करने में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने प्रेस क्लब ग्रामीण की निरंतर प्रगति, विकास और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संगठन आगे भी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता करता रहे।

 

जयंत चौहान ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना पत्रकारों का सबसे बड़ा दायित्व है। पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और उनकी लेखनी से ही जनता की समस्याएं एवं अपेक्षाएं सामने आती हैं।

 

इस अवसर पर प्रेस क्लब ग्रामीण के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान एवं सहयोग समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करता है। उन्होंने जयंत चौहान द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

 

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें प्रेस क्लब ग्रामीण के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्षेत्रीय विकास, जनहित के मुद्दों तथा पत्रकारिता की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सभी ने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स