लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » पतंजलि यूनिवर्सिटी के NCC कैंप में हरिद्वार पुलिस की पाठशाला, 500 कैडेट्स को नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

पतंजलि यूनिवर्सिटी के NCC कैंप में हरिद्वार पुलिस की पाठशाला, 500 कैडेट्स को नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

औरंगाबाद (हरिद्वार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को औरंगाबाद स्थित पतंजलि यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैंप में विशेष पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स एवं स्टाफ ने भाग लिया।

 

पुलिस की एएनटीएफ टीम, साइबर सेल और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कैडेट्स को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों के पालन की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए तथा ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना आवश्यक है।

 

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, संदिग्ध लिंक और फर्जी कॉल से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

 

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित कैडेट्स से अपील की कि वे नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता का संदेश अपने परिवार, मित्रों और रिश्तेदारों तक भी पहुंचाएं। इस दौरान मानस पोर्टल हेल्पलाइन, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।

 

कार्यक्रम में एएनटीएफ प्रभारी, साइबर सेल एवं यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जागरूकता सत्र के माध्यम से युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स