लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बोडाहेड़ी में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 लोगों पर विधिक कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार: बोडाहेड़ी में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 लोगों पर विधिक कार्रवाई

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

पथरी/हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम बोडाहेडी में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 महिलाओं और 29 पुरुषों सहित कुल 51 लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, विगत दिनों बोडाहेडी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। इस दौरान छतों से पथराव होने के कारण गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हुई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ ड्रोन कैमरा लेकर गांव पहुंचे। ड्रोन के माध्यम से छतों पर रखे ईंट-पत्थरों की निगरानी की गई और पुलिस की मौजूदगी में लोगों से उन्हें हटवाया गया। साथ ही ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में छतों पर अनावश्यक रूप से ईंट-पत्थर रखने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने माहौल खराब करने की आशंका के मद्देनजर अपने-अपने मकानों की छतों पर ईंट-पत्थर रखने वाले 22 महिलाओं और 29 पुरुषों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स