लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 तस्कर गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोट अशरफ खान 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए, जबकि मौके पर मिले करीब 800 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया।

 

पुलिस के अनुसार 1 जुलाई 2026 को आकाशदीप कॉलोनी, कर्नल एन्क्लेव, मंगलौर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान रवि पुत्र काशीराम निवासी ग्राम बिझोली, परमानंद उर्फ आनंद पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम नाथूखेड़ी तथा सौरभ पुत्र जोमपाल निवासी ग्राम नाथूखेड़ी को गिरफ्तार किया गया।

 

तलाशी के दौरान पुलिस ने 200 लीटर कच्ची शराब के अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त दो लोहे के ड्रम, छह बिजली हीटर, पाइप, प्लास्टिक टंकी, बाल्टियां, तसले सहित अन्य उपकरण बरामद किए। मौके पर मौजूद लगभग 800 लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया गया।

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स