रिपोर्ट अशरफ खान
रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए कोतवाली रुड़की क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 1 जुलाई 2026 को गश्त के समय मुखबिर से सूचना मिली कि सोनाली पुल से हरिद्वार हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर जंगल के पास एक व्यक्ति खुखरी लेकर खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम दे सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी निजाम पुत्र अब्दुल अली, निवासी ग्राम केलनपुर, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
निजाम पुत्र अब्दुल अली, निवासी ग्राम केलनपुर, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी:
01 अवैध खुखरी।
पुलिस टीम:
हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता
कांस्टेबल अमित रावत




