लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 58 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 58 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 58 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार 2 जुलाई 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब के धंधे में संलिप्त आरोपी राहुल बोहरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से माल्टा ब्रांड के 58 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल बोहरा पुत्र रमेश सिंह बोहरा निवासी ग्राम कोयाटी खालसा, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत (वर्तमान पता– विकास कॉलोनी, गली नंबर-3, आनंद हाउस, हरिद्वार) के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सुमित कुमार और महिला कांस्टेबल हरीश रतूड़ी शामिल रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स