लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कांवड़ मेला-2026: बैरागी कैंप पहुंचीं एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

कांवड़ मेला-2026: बैरागी कैंप पहुंचीं एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

हरिद्वार, 3 जुलाई 2026। आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को गति देते हुए हरिद्वार पुलिस ने व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक निशा यादव और एसपी सिटी अभय सिंह ने बैरागी कैंप पहुंचकर मेले से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माणाधीन एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

 

एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने यातायात प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए, जबकि एसपी सिटी अभय सिंह ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी योजनाओं को समय रहते अंतिम रूप दिया जाए।

 

दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद टीम के सदस्यों से वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप अपने अनुभव साझा करने और आवश्यक सुझाव देने को भी कहा, ताकि कांवड़ मेला-2026 का आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स