लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ढंडेरा शहनाई गार्डन के सामने से हसीन पुत्र हमीद, निवासी निकट शिव मंदिर, ढंडेरा तथा हरिद्वार रोड स्थित सोनाली पुल के पास से मोहम्मद सरफराज उर्फ मनु पुत्र स्व. नौशाद, निवासी केलनपुर, को गिरफ्तार किया।

 

तलाशी के दौरान दोनों आरोपितों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कोतवाली रुड़की में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

 

बरामदगी:

 

02 अवैध चाकू

 

 

पुलिस टीम:

 

अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी

 

कांस्टेबल सुरेंद्र लाल

 

कांस्टेबल मनोज

 

 

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स