लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वारंटी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

मंगलौर, हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई थी। शुक्रवार तड़के गठित विशेष पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार वारंटियों पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत दर्ज मामलों में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।

 

गिरफ्तार वारंटी:

 

शाराफत पुत्र शौकत, निवासी बंदरटोली, मंगलौर

 

सुलहर पुत्र बुद्दन, निवासी घोसीपुरा

 

सुशील पुत्र महेंद्र, निवासी नाथूखेड़ी

 

राजेंद्र पुत्र पलटू राम, निवासी नाथूखेड़ी

 

विकास कुमार पुत्र तीर्थपाल, निवासी नगला चीना

 

 

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक नितिन विष्ट और उपनिरीक्षक मनोज कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में एएसआई गजपाल राम, हेड कांस्टेबल अमित शर्मा तथा कांस्टेबल किशन देव और मोहम्मद आमिर शामिल रहे।

 

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध करने के बाद न्यायालय से गैरहाजिर रहने वाले वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स