लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार के थाना सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है, जबकि उसके साथी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

 

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को अमरेश कुमार निवासी नवोदय नगर, सिडकुल की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की।

 

वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर नवोदय नगर स्थित शिवालिक गंगा विहार कॉलोनी से रात के समय मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी ने यह भी बताया कि उसका साथी पहले भी सिडकुल क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बेच चुका है। बरामद मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में वह जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार साथी की तलाश जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपी:

शहवाज पुत्र मेहराज, निवासी मोहल्ला जाटमपुरी, जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल, हरिद्वार।

 

बरामदगी:

• चोरी की एक मोटरसाइकिल

 

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा एवं कांस्टेबल नरेंद्र चौहान ने कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स