लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » रानीपुर पुलिस का एक्शन: सत्यापन अभियान में 10 मकान मालिकों पर ₹1 लाख का जुर्माना, 8 संदिग्धों के चालान

रानीपुर पुलिस का एक्शन: सत्यापन अभियान में 10 मकान मालिकों पर ₹1 लाख का जुर्माना, 8 संदिग्धों के चालान

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रविवार को गैस प्लांट एवं सुमननगर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।

प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, कबाड़ियों और रेहड़ी-ठेली संचालकों का सघन सत्यापन किया। अभियान के दौरान 145 लोगों का मौके पर सत्यापन किया गया।

 

जांच में बिना सत्यापन के किरायेदार एवं घरेलू नौकर रखने वाले 10 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत ₹1,00,000 के कोर्ट चालान किए गए। वहीं, स्वयं का सत्यापन न कराने वाले 08 बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹2,000 के नगद चालान किए गए।

 

पुलिस ने अभियान के दौरान सभी मकान मालिकों से अपील की कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स