रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 08 जून 2026 को एक युवती ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अमित कश्यप ने उससे शादी का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज भी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मु.अ.सं. 199/26 के तहत धारा 69 एवं 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए, मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश शुरू की। इसी क्रम में 04 जुलाई 2026 को पुलिस ने नामजद आरोपी अमित कश्यप (31 वर्ष) निवासी आवास विकास मॉडल कॉलोनी, रानीपुर मोड़, ज्वालापुर, हरिद्वार को हिरासत में ले लिया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक सन्दीपा भण्डारी तथा कांस्टेबल अमन तोमर शामिल रहे।




