लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र में नजीबाबाद–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात को नियंत्रित किया। वहीं फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस के अनुसार, शनिवार 05 जुलाई 2026 को लगभग शाम 4:00 बजे रसियाबड़ के पास लक्सर से टाटवाला (श्यामपुर) जा रही टाटा जेस्ट कार (UK07 TB 4479) के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर सुरक्षा घेरा बनाकर यातायात को व्यवस्थित किया, जिससे अन्य वाहन सुरक्षित निकल सके और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

 

प्राथमिक जांच में आग लगने का संभावित कारण वाहन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार समय पर की गई कार्रवाई और फायर ब्रिगेड के साथ बेहतर समन्वय के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स