लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹84,500 की नकली करेंसी के साथ पंजाब के 4 आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश तेज

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹84,500 की नकली करेंसी के साथ पंजाब के 4 आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश तेज

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को देखते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस ने नकली करेंसी के एक और गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹500 के कुल 169 जाली नोट, जिनकी कुल कीमत ₹84,500 है, बरामद किए गए हैं।

 

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने देर रात मेला अस्पताल क्षेत्र के पास चार संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चारों वापस मुड़कर भागने लगे, लेकिन बिल्केश्वर तिराहे से टिबड़ी तिराहे के बीच उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया।

 

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ₹500 के 169 नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गुरदासपुर (पंजाब) के एक व्यक्ति से ₹20,000 देकर ₹500 के 200 नकली नोट खरीदे थे और उन्हें असली नोटों की तरह बाजार में चलाने के उद्देश्य से हरिद्वार लाए थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे कुछ नकली नोटों से खरीदारी भी कर चुके हैं।

 

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नकली नोटों के मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। वहीं, केंद्रीय एजेंसियां भी इस मामले की गोपनीय जांच में जुट गई हैं।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

– सरजीत सिंह (58), गुरदासपुर, पंजाब

– टिंकू (29), गुरदासपुर, पंजाब

– सुमित कुमार (20), गुरदासपुर, पंजाब

– संजीव कुमार (47), गुरदासपुर, पंजाब

 

बरामदगी: ₹500 के 169 जाली नोट (कुल ₹84,500)

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स