लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: दो करोड़ की 980 ग्राम हैरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: दो करोड़ की 980 ग्राम हैरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

हरिद्वार/रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लाठरदेवा अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार से 980 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद करते हुए पंजाब निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान लाठरदेवा अंडरपास के पास खड़ी कार में बैठे एक संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से पन्नी में छिपाकर रखी गई 980 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविन्दर सिंह (38 वर्ष), पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह हैरोइन पंजाब से खरीदकर रुड़की में सप्लाई करने आया था। पुलिस अब इस मामले में हैरोइन की सप्लाई चेन, खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य तस्करों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स