रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने लोकपाल कार्यालय परिसर में हंगामा और मारपीट पर आमादा 13 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को लोकपाल कार्यालय में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग शोर-शराबा और झगड़ा करने लगे तथा एक-दूसरे पर हमला करने की स्थिति में पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और लगातार हंगामा करते रहे।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 13 आरोपितों को हिरासत में ले लिया। सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान, अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र शाह, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र राजपूत तथा कांस्टेबल मनीष, ऋतेन्द्र और प्रदीप की टीम ने अंजाम दिया।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




