रिपोर्ट अशरफ खान
ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, देहात क्षेत्रों में समय और स्थान बदल-बदलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7-8 जुलाई 2026 की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र कैलाश, निवासी ग्राम नारसन खुर्द, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सुधीर और कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




