रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली कनखल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 8 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए दीपक पुत्र मदन, निवासी टिबड़ी कॉलोनी, थाना रानीपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से 39 पव्वे देशी शराब (संतरा मार्का) बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कोतवाली कनखल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल भूपेंद्र और कांस्टेबल रघुवीर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों और अन्य अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




