लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कांवड़ मेला-2026: पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए समिति गठित, एसपी सिटी बने नोडल अधिकारी

कांवड़ मेला-2026: पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए समिति गठित, एसपी सिटी बने नोडल अधिकारी

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मेले के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं आवश्यक सुविधाओं के बेहतर समन्वय के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस कर्मचारियों के कल्याणार्थ एक पुलिस कल्याण समिति का गठन भी किया गया है। समिति में क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रवीण आलोक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर रितेश शाह तथा थाना प्रभारी सिडकुल अजय शाह को सदस्य बनाया गया है।

 

हरिद्वार पुलिस के अनुसार यह समिति कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाओं, कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करेगी, ताकि पुलिस बल पूरी क्षमता के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना दायित्व निभा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स