Home » लेटेस्ट न्यूज़ » फाउंड्री गेट के पास नीलगाय से टकराई रैपिडो बाइक, चालक घायल; यातायात पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

फाउंड्री गेट के पास नीलगाय से टकराई रैपिडो बाइक, चालक घायल; यातायात पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। बीएचईएल स्थित फाउंड्री गेट के पास बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में रैपिडो बाइक चालक घायल हो गया। बताया गया कि रात करीब 8:30 बजे बीएचईएल से हरिद्वार की ओर जा रहे रैपिडो चालक जगत सिंह पुत्र मोहन सिंह की बाइक अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित रूप से थाना रानीपुर परिसर में रखवा दिया गया।

 

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि विशेषकर रात्रि के समय वन क्षेत्रों और सुनसान मार्गों पर अत्यधिक सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सतर्क होकर वाहन चलाएं, क्योंकि अचानक जंगली जानवरों के सड़क पर आने से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स