लेटेस्ट न्यूज़
कांवड़ मेला 2026: ज्वालापुर में पुलिस की अहम बैठक, व्यापारियों और SPO से सहयोग की अपील | सीओ संजय चौहान ने कांवड़ मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप, SPO और व्यापार मंडल के साथ की अहम बैठक | दिल्ली यूथ असेंबली में उत्तराखंड के युवा अथर खान की बुलंद आवाज़, ऋषिकेश के पेड़ों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया | कांवड़ महायात्रा 2026: 6000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साए में होगी शिवभक्तों की यात्रा, 10 ड्रोन और 13 पैरामिलिट्री कंपनियां रखेंगी नजर | हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, 18 चोरी की बाइक बरामद | कांवड़ महायात्रा 2026: 6000 से अधिक सुरक्षाकर्मी, 13 पैरामिलिट्री कंपनियां और 10 ड्रोन के साए में होगी शिवभक्तों की सुरक्षा |
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » पतंजलि के पास जलभराव से राहत की तैयारी तेज, सुरक्षा एनक्लेव समेत तीन क्षेत्रों के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन का बड़ा कदम

पतंजलि के पास जलभराव से राहत की तैयारी तेज, सुरक्षा एनक्लेव समेत तीन क्षेत्रों के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन का बड़ा कदम

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार, 23 जुलाई। पतंजलि योगपीठ के निकट सुरक्षा एनक्लेव, अहमदपुर ग्रांट और सहदेवपुर क्षेत्र में हर वर्ष बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने ठोस पहल शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में जलभराव की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए सुरक्षा एनक्लेव क्षेत्र में पंपिंग स्टेशन और लगभग 700 मीटर लंबे नाले के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग रुड़की को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए गए। डीपीआर तैयार होने के बाद हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) द्वारा पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थायी व्यवस्था होने तक तहसील रुड़की पूर्व की तरह पंपों की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि बारिश के दौरान जलभराव से लोगों को परेशानी न हो। अहमदपुर ग्रांट और सहदेवपुर क्षेत्र में जल निकासी कार्यों के लिए तहसील हरिद्वार, तहसील रुड़की और सिंचाई विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने जल निकासी में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने, आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने तथा चैनलाइजेशन, पुलिया निर्माण, नालों की सफाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।

 

अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध और समन्वित तरीके से कार्य करें ताकि भविष्य में बारिश के दौरान क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।

 

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, तहसीलदार विकास अवस्थी, एसडीओ यूपी सिंचाई विभाग भारत भूषण, सहायक अभियंता शिव कुमार, लोक निर्माण विभाग के अपर अभियंता प्रतीक अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स