लेटेस्ट न्यूज़
कांवड़ मेला 2026: ज्वालापुर में पुलिस की अहम बैठक, व्यापारियों और SPO से सहयोग की अपील | सीओ संजय चौहान ने कांवड़ मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप, SPO और व्यापार मंडल के साथ की अहम बैठक | दिल्ली यूथ असेंबली में उत्तराखंड के युवा अथर खान की बुलंद आवाज़, ऋषिकेश के पेड़ों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया | कांवड़ महायात्रा 2026: 6000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साए में होगी शिवभक्तों की यात्रा, 10 ड्रोन और 13 पैरामिलिट्री कंपनियां रखेंगी नजर | हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, 18 चोरी की बाइक बरामद | कांवड़ महायात्रा 2026: 6000 से अधिक सुरक्षाकर्मी, 13 पैरामिलिट्री कंपनियां और 10 ड्रोन के साए में होगी शिवभक्तों की सुरक्षा |
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कांवड़ महायात्रा 2026: 6000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साए में होगी शिवभक्तों की यात्रा, 10 ड्रोन और 13 पैरामिलिट्री कंपनियां रखेंगी नजर

कांवड़ महायात्रा 2026: 6000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साए में होगी शिवभक्तों की यात्रा, 10 ड्रोन और 13 पैरामिलिट्री कंपनियां रखेंगी नजर

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

(रिपोर्ट अशरफ खान )हरिद्वार, 25 जुलाई। कांवड़ महायात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय भवन में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग में मेले में तैनात पुलिस, प्रशासन, पीएसी, अर्द्धसैनिक बल, होमगार्ड, पीआरडी, वन विभाग और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग में बताया गया कि इस वर्ष कांवड़ मेले की सुरक्षा का जिम्मा 6000 से अधिक पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों के कंधों पर होगा। इसके साथ ही 13 कंपनियां केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की भी तैनात रहेंगी। संपूर्ण मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां एएसपी से लेकर कांस्टेबल स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

एसपी सिटी को कांवड़ मेला का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि एसपी देहात ग्रामीण क्षेत्र की व्यवस्था संभालेंगे। एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव पूरे मेले के यातायात प्रबंधन और डायवर्जन प्लान की कमान संभालेंगी।

सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाते हुए पूरे मेला क्षेत्र पर 10 ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा बीडीएस, डॉग स्क्वॉड, जल पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और क्यूआरटी की टीमें भी हर समय तैनात रहेंगी। हरकी पैड़ी समेत संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

एडीजी वी. मुरुगेशन ने जवानों से कहा कि कांवड़ मेला उत्तराखंड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है और प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सतर्कता से निभाए। अफवाहों पर तत्काल नियंत्रण, सोशल मीडिया की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर और भीड़ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ निलेश भरणे, डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समन्वय के साथ कार्य करने, श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार रखने तथा मानसून को देखते हुए रेनकोट, टॉर्च, ओआरएस और अन्य आवश्यक सामग्री साथ रखने के निर्देश दिए।

मेले के दौरान ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए पुलिस वेलफेयर टीम भोजन, पानी, दवाइयां, रेनकोट और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे, ताकि करोड़ों शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स