Home » लेटेस्ट न्यूज़ » नाबालिग से छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पथरी पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी एवं दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को ग्राम नसीरपुर कला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के संबंध में थाना पथरी में तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने थाना क्षेत्र में लगातार दबिश देते हुए 19 अगस्त की रात आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी: अमान पुत्र मुस्तकीम, निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।

 

पुलिस टीम में शामिल: म.उ.नि. शाहिदा परवीन, कांस्टेबल जयपाल चौहान और कांस्टेबल मुकेश चौहान।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स