लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई

अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। थाना झबरेड़ा पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को कोटवाल आलमपुर के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम सढौली, कोतवाली झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।

 

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

झबरेड़ा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल कुंवर सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और तत्परता की सराहना की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स