लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऋषिकेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, बेटे ने मां को मारी गोली

ऋषिकेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, बेटे ने मां को मारी गोली

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

ऋषिकेश। आईडीपीएल चौकी क्षेत्र की विस्थापित कॉलोनी में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने कथित तौर पर अपनी ही मां को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, विस्थापित कॉलोनी गली नंबर-3 निवासी उषा देवी और उनके बेटे सुमित गौड़ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है, गुस्से में सुमित ने अपनी मां पर गोली चला दी। गोली लगने से उषा देवी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।

 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक सहायता के बाद एम्स ऋषिकेश भेजा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित गौड़ को हिरासत में ले लिया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस घरेलू विवाद के कारणों सहित पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

 

इस सनसनीखेज घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे रिश्तों को शर्मसार करने वाली बेहद दर्दनाक घटना बताया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स