लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » एआरटीओ निखिल शर्मा और नेहा झा की टीम का छापा, ट्रेड सर्टिफिकेट में अनियमितता पर तीन प्रतिष्ठान सील

एआरटीओ निखिल शर्मा और नेहा झा की टीम का छापा, ट्रेड सर्टिफिकेट में अनियमितता पर तीन प्रतिष्ठान सील

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान 

जगजीतपुर क्षेत्र में परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, कई डीलरशिपों की हुई जांच

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने जनपद में संचालित ई-रिक्शा डीलरशिपों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में जगजीतपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न ई-रिक्शा डीलरशिपों का निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान ई-रिक्शा डीलरशिपों द्वारा वैध ट्रेड सर्टिफिकेट (Trade Certificate) धारण किए जाने, अग्रिम कर (Advance Tax) के भुगतान तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में आवश्यक दस्तावेजों एवं वैधानिक औपचारिकताओं में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन ई-रिक्शा डीलरशिपों के प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। विभागीय कार्रवाई के बाद क्षेत्र के वाहन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

 

इसके अलावा चार अन्य प्रतिष्ठान निरीक्षण के दौरान बंद मिले तथा उनके संचालक मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए। ऐसे मामलों में विभाग द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों के शटरों पर नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध ट्रेड सर्टिफिकेट और निर्धारित करों के भुगतान के वाहन व्यवसाय संचालित करना मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमावली का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में भविष्य में भी नियमित निरीक्षण और कठोर प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

 

अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती तथा संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन सहित परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही।

परिवहन विभाग ने सभी ई-रिक्शा विक्रेताओं एवं वाहन डीलरों से वैधानिक प्रावधानों, ट्रेड सर्टिफिकेट की शर्तों तथा कर भुगतान संबंधी नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स