लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की कार्रवाई, हुड़दंग कर रहे युवक को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की कार्रवाई, हुड़दंग कर रहे युवक को किया गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों और हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली कनखल पुलिस ने एक हुड़दंगी को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 8 जुलाई 2026 को लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने वाले एक आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

गिरफ्तार आरोपित की पहचान विवेक कुमार पुत्र रतिया, निवासी हनोल थाना त्यूणी, जनपद देहरादून (हाल निवासी जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार) के रूप में हुई है।

 

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक नरेन्द्र रावत, कांस्टेबल प्रलव चौहान और कांस्टेबल सुनील चौहान की टीम ने अंजाम दिया।

 

हरिद्वार पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, इनामी बदमाशों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स