रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार, 25 जून। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली, जिसके पास से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तनवीर पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम भगवानपुर चन्दपुर, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बरामदगी:
10.35 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक रविन्द्र जोशी
हेड कांस्टेबल शूरबीर
कांस्टेबल मनीष
नशा मुक्त समाज के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ जारी सख्त अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।




