रिपोर्ट अशरफ खान हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को 100 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा गठित पुलिस टीम ने 5 जून 2026 को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, जिनके कब्जे से 100 पैकेट देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनूप सिंह पुत्र शिखर सिंह, निवासी ग्राम चंपागढ़, थाना पनवार, जनपद रीवा (मध्य प्रदेश), हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल हरिद्वार तथा आशू गिरी पुत्र अशोक गिरी, निवासी ग्राम निजामपुर देवसी, थाना नगीना, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी एवं कांस्टेबल हरि सिंह शामिल रहे।




