लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 शराब तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 शराब तस्कर गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान  हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कुल 121 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद की गई।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सुशील जोशी निवासी भारत माता पुरम, खड़खड़ी से 38 टैट्रा पैक, पीयूष निवासी बिल्केश्वर क्षेत्र से 22 टैट्रा पैक, विकास निवासी रेलवे लाइन के पास ब्रह्मपुरी से 29 टैट्रा पैक तथा महादेव निवासी रोडीबेलवाला से 32 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई।

 

कोतवाली नगर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार लगातार अपराधियों और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट, हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह, कांस्टेबल पवनीश कवि, सौरभ नौटियाल एवं प्रकाश खनेड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स