लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

हरिद्वार, 2 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार जनपद और गैर जनपद में दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटों का तामील करा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने 1 जुलाई 2026 को दो वारंटियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरुण रवि पुत्र जयपाल, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर शामिल है, जिसके विरुद्ध वाद संख्या 376/25 में धारा 323, 504, 506 व 498ए भादवि के तहत वारंट जारी था। वहीं जेम्स जोएल पुत्र आर्थर मसीह, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर को वाद संख्या 5038/24 में धारा 356/34 भादवि के मामले में गिरफ्तार किया गया।

 

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल मंजीत राणा तथा कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट की टीम ने अंजाम दिया।

 

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों, अपराधियों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स