लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस के शिकंजे में स्मैक तस्कर, NDPS एक्ट में गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस के शिकंजे में स्मैक तस्कर, NDPS एक्ट में गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोट मुजम्मिल खान

हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कनखल पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी आत्माराम उर्फ गोला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को NDPS एक्ट की धारा 29 के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को कनखल पुलिस ने जगजीतपुर निवासी अनित को 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अनित ने खुलासा किया कि उसने यह स्मैक आत्माराम उर्फ गोला से खरीदी थी।

 

इस खुलासे के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और 2 जुलाई 2026 को आरोपी आत्माराम उर्फ गोला पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सगरावाला, जगजीतपुर, कनखल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि जिले में नशा तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह चौहान और कांस्टेबल प्रलव चौहान शामिल रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स