रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बहादराबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के निर्देशन में चेतक पुलिसकर्मी रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सुमन नगर रेगुलेटिंग पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान अयान पुत्र रमजानी, निवासी सलेमपुर दादूपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में प्रतीत हो रहा था।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
– 01 अवैध चाकू
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
– हेड कांस्टेबल सुधाकर नाईक
– कांस्टेबल पंकज बिष्ट




