लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा, 15.02 ग्राम स्मैक और बाइक बरामद

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा, 15.02 ग्राम स्मैक और बाइक बरामद

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.02 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 की रात सुमननगर बंधा नंबर-09 के पास सलेमपुर की ओर से आने वाली कच्ची सड़क पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

 

तलाशी में अब्दुला के पास से 8.24 ग्राम तथा समीर के पास से 6.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कुल मात्रा 15.02 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (UK08 Z 6096) भी जब्त कर ली।

 

पूछताछ में अब्दुला ने बताया कि उसका भाई परवेज स्मैक उपलब्ध कराता है, जिसे वह और समीर करीब 300 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचते थे। दोनों हरिद्वार की ओर स्मैक बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

 

इस मामले में कोतवाली रानीपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों की निशानदेही पर स्मैक सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

अब्दुला (28), निवासी ग्राम राजपुर, रानीपुर, हरिद्वार।

 

समीर (22), निवासी गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स