रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार, 26 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पनियाला स्थित मुर्गी फार्म के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से अयान पुत्र जमील, निवासी सिकरौदा, भगवानपुर, हरिद्वार (उम्र 18 वर्ष) को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा (315 बोर) तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी तमंचा रखने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 233/25 के तहत धारा 25/3 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी:
एक अवैध देसी तमंचा (315 बोर)
दो जिंदा कारतूस
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




