रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने आज हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भुल्लर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पथरी गैंगरेप मामले में हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान आजाद अली ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पथरी गैंगरेप मामले में दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर उन्हें कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय कार्यशैली से आम जनता का कानून पर भरोसा और मजबूत हुआ है।




